फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The couple deteriorated in the altercation, police

दंपति की तकरार में बिगड़ी पुलिस

Sun, 15 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
The couple deteriorated in the altercation, police
धामपुर। पति-पत्नी में तकरार के चलते उपजे विवाद पर पुलिस ने रविवार को जमकर तांडव किया। विवाहिता के परिजनों के साथ पति के घर पहुंची पुलिस ने उसके भाई और गर्भवती भाभी से मारपीट की।
विज्ञापन


विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ कर डाली। पीड़ित परिवार ने कोतवाल को तहरीर देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सर्राफा बाजार निवासी महेश वर्मा के बेटे की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उनके बेटे सचिन व पुत्रवधू गीता के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

जिस कारण विवाहिता मायके  चली गई। विवाहिता के परिजनों ने सचिन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया। कोर्ट ने पुलिस को पति पत्नी में समझौता कराने के आदेश दिए, लेकिन घूस खाने के बाद पुलिस पति पत्नी में समझौता कराने के बजाए विवाहिता की पुत्री औशी को लेने उसकी ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को जब पति व बेटी नहीं मिले तो उन्होंने तोड़फोड़ करने शुरू कर दी। घर पर मौजूद सचिन की गर्भवती भाभी नेहा और पति नितिन ने जब  विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन को पीटते हुए कोतवाली लाने लगी। जब नेहा ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। घायल महिला के पति सचिन ने एसपी से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उधर, कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि परिजनों के आरोप निराधार है। पुलिस ने कोई तोड़फोड़ और मारपीट नहीं की। उधर, सीओ अशोक यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ  कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed