फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The boy did not show gave life

लड़का दिखाने नहीं ले गए तो दे दी जान

Fri, 04 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के गजरौलाशिव में क्षेत्र के एक गांव में बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे परिजनों के सामने युवती ने भी संग जाने की इच्छा जताई, लेकिन परिजन जब उसे साथ नहीं ले गए तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। यह युवती खुद ही अपना वर पसंद करना चाहती थी। युवती के परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई कराए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार इस युवती की शादी के लिए लड़का देखने की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि परिवार के लोग जब लड़का देखने के लिए जाने लगे तो युवती ने परिजनों से कहा कि वह भी उनके साथ जाना चाहती है। इस पर परिजनों ने कहा कि पहले वही लड़का देखेंगे। अभी उसे नहीं ले जाया जा सकता है। इस बात से युवती क्षुब्ध हो गई। वह साथ जाने की जिद करने लगी। मगर परिजनों ने इनकार कर दिया और लड़का देखने के लिए चले गए। बृहस्पतिवार शाम जब वह वापस लौटे तो घर का गेट अंदर से बंद मिला। काफी पुकारने पर भी युवती ने गेट नहीं खोला। अनहोनी की आशंका के साथ परिजन दीवार कूदकर अंदर पहुंचे। यहां युवती एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। उसे मृत हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए। युवती को इस हालत में देख परिजनों ने आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती की छत से गिरने पर मौत हुई है। लेकिन ग्रामीणों में युवती के जान देने की चर्चाए हैं। उधर, पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed