फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body was found hanging from a tree

पेड़ पर लटका मिला शव

Mon, 06 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंडावर में खेत में फसल की सिंचाई करने गए किसान का शव पीपल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। उसकी पत्नी ने दरांती से रस्सी काटकर किसी तरह शव नीचे उतारा। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी 50 वर्षीय तेजपाल सिंह शनिवार रात करीब 11 बजे बिजली आने पर जंगल से ट्यूबवेल चलाकर घर लौट आया था। तड़के चार बजे वह फिर ट्यूबवेल पर चला गया। सुबह करीब छह बजे तेजपाल सिंह की पत्नी बाला देवी खेत पर गई। बाला देवी ने तेजपाल का शव ट्यूबवेल के पास पीपल के पेड़ में रस्सी से लटका देखा। बाला देवी ने शोर मचाते हुए दरांती से किसी तरह रस्सी काटी, लेकिन तब तक तेजपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। गांववालों की मदद से शव गांव लाया गया। 
विज्ञापन

परिजनों शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। परिजनों ने इसे आत्महत्या बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। ग्रामीणों       के अनुसार, तेजपाल सिंह कई  साल से एक क्रेशर पर नौकरी करता था। उसे किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed