{"_id":"5b1ec00e4f1c1bf66e8b78ca","slug":"the-bikers-gang-blew-nine-million-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने नौ लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने नौ लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को खोजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में भाकियू नेता एवं पूर्व प्रधान सरदार इकबाल सिंह को चकमा देकर बाइक सवार बदमाश कार से नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूर्व प्रधान की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
गांव बीरूवाला निवासी पूर्व प्रधान सरदार इकबाल सिंह सोमवार सुबह नजीबाबाद पहुंचे थे। नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में संचालित अपने खाते से उन्होंने 10 लाख रुपये निकाले। इकबाल सिंह अपनी डस्टर कार यूके 07एडब्लू 4285 से नगदी लेकर दोपहर घर लौट रहे थे। कोटद्वार मार्ग पर पहुंचकर इकबाल सिंह ने मुकेश छाबड़ा को खाद का एक लाख रुपये भुगतान किया।
दोपहर करीब दो बजे पूर्व प्रधान इकबाल सिंह जैसे ही अपनी कार से कुछ आगे बढ़े, अपाची बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें कार से तेल रिसने का इशारा किया। इकबाल सिंह अपनी कार से उतरकर तेल का रिसाव देखने लगे। तभी उनसे कहा गया कि बोनस खोलकर देखा। इकबाल सिंह ने कार का बोनट खोलकर तेल का रिसाव चेक किया, मगर कहीं कोई रिसाव नहीं मिला। इस बीच तेल रिसाव की सूचना देने वाले युवक मौके से नदारद हो गए। इकबाल सिंह जैसे ही कार में पहुंचे, उन्हें नौ लाख रुपये की नगदी का बैग गायब मिला। उन्होंने इधर-उधर देखा मगर कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक से ही लुटेरे के इकबाल सिंह के पीछे लगने की आशंका के चलते पुलिस टीम ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद कोटद्वार मार्ग पर जैन कोल्ड स्टोरेज एवं नजदीक एक अन्य सीसीटीवी कैमरा खंगाला, मगर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पूर्वप्रधान को रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए प्रयास करने के प्रति आश्वस्त किया।
बंद मकान से उड़ाई नगदी और आभूषण
नजीबाबाद में गांव शाहपुर उर्फ खैरूल्लापुर में चोरों ने एक मकान से हजारों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। मकान स्वामी की ओर से पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपी गई है। गांव खैरूल्लापुर निवासी हरचरण सिंह अपने परिवार के साथ मकान के आंगन में सोया हुआ था। रविवार की देर रात चोरों ने दीवार के सहारे मकान में प्रवेश किया। चोरों ने स्टोर में रखी सेफ के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने स्टोर और कमरों को खंगाल डाला। हरचरण सिंह ने बताया कि चोर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।