फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The assailant surrendered to the Court of teacher leader

शिक्षक नेता के हमलावर का कोर्ट में आत्मसमर्पण

Sat, 02 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 02 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The assailant surrendered to the Court of teacher leader
बिजनौर में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार पर इंदिरा पार्क में शिक्षकों की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोपी शिक्षक मयंक राणा ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम महेशानंद झा ने मयंक राणा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नागेश कुमार द्वारा मयंक राणा को हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इस कारण मयंक राणा नागेश कुमार से रंजिश रखता था।
विज्ञापन


22 दिसंबर को इंदिरा पार्क में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक चल रही थी। काफी संख्या में शिक्षक बैठक में मौजूद थे। दिन में करीब दो बजे मयंक राणा इंदिरा पार्क के बाहर स्कूटी खड़ी करके पैदल अंदर आया और नागेश कुमार के पीछे खड़ा होकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियां चलते ही शिक्षकों में भगदड़ मच गई थी। गंभीर घायल नागेश कुमार को पहले जिला अस्पताल और बाद में मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश कुमार के तीन गोलियां लगी थीं। घटना के बाद मयंक फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी थी। शुक्रवार को मयंक राणा पुलिस को चकमा देकर अदालत में पेश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed