फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Terrorizing women jewelery looted

आतंकित कर महिलाओं से जेवर लूटे

Sat, 20 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Terrorizing women jewelery looted
राजा का ताजपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के राजा का ताजपुर में बदमाशों ने एक व्यक्ति को रास्ते में शस्त्रों के बल पर आतंकित कर उसके घर ले जाकर महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। इसके अलावा बदमाशों ने एक अन्य घटना में बंद मकान के ताले तोड़कर 80 हजार की नकदी व जेवर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में हुई दो घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ताजपुर निवासी यशदत्त त्यागी के मकान में परिवार सहित किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे पत्नी मंजू के पेट में दर्द होने पर वह कस्बे के ही चिकित्सक अजय कुमार को घर बुलाकर लाया था। चिकित्सक द्वारा चेकअप कर दवाई आदि देने के बाद सुरेंद्र चिकित्सक को उसके क्लीनिक पर छोड़ने जा रहा था। सुरेंद के मुताबिक वह चामुंडा मंदिर के पास पहुंचा, तभी पांच सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। वह दोनों को वापस सुरेंद्र के घर ले आए। बदमाशों ने यहां बच्चों को आतंकित कर महिलाओं से सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और करीब 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सुरेंद्र ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर, पीड़ित मनोज अग्रवाल के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह पत्नी व बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में किसी समय ताला तोड़कर चोर मकान में घुस गए और आराम से पूरे घर को खंगाल डाला। चोर सेफ में रखे 80 हजार रुपये के अलावा, एक एलईडी टीवी, आधा किलो चांदी व सोने के जेवर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। 

गौरतलब है कि कस्बे में तीन माह में चोर सरदार गुरदयाल सिंह, रामौतार शर्मा, सुनील त्यागी, जयपाल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह सहित करीब एक दर्जन से अधिक मकानों को निशाना बना चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक आर.आर कठेरिया ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया है। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed