{"_id":"580e55824f1c1b944ebc20b2","slug":"tax-brought-eight-hundred-pots-caught-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी कर लाए गए आठ लाख के बर्तन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्स चोरी कर लाए गए आठ लाख के बर्तन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दीपावली पर भी व्यापारी बिना टैक्स दिए माल मंगवा रहे हैं। बर्तन भी बिना टैक्स दिए मंगवाए जा रहे हैं। सोमवार को वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच ने बर्तनों की एक दुकान व गोदाम की जांच की तो बिना टैक्स का आठ लाख का माल पकड़ा।
एडिशनल कमिश्रर ग्रेड टू मुरादाबाद जोन डा.अजय गोयल व ज्वॉइंट कमिश्नर नागेंद्र प्रसाद के निर्देशन में टीम ने जॉनी के चौराहे के पास रालोद कार्यालय के सामने एक बर्तन व्यापारी की दुकान व प्रतिष्ठान में छापामारी की। डिप्टी कमिश्रर वीरेंद्र कुमार व असिस्टेंट कमिश्रर बृजेश कुमार ने जांच में व्यापारी के पास करीब आठ लाख रुपये का माल पाया गया। इस माल पर कर नहीं दिया गया था। वे माल संबंधी पेपर अपने साथ ले आए। विभागीय सूत्रों के अनुसार धनतेरस पर बर्तन आदि माल एकदम बिक जाता है। इसलिए व्यापारी बिना टैक्स दिए माल ले आते हैं। ज्वॉइंट कमिश्नर नागेंद्र प्रसाद के अनुसार बर्तन पर पांच प्रतिशत टैक्स देना होता है। व्यापारी के पत्रों की जांच की जा रही है। व्यापारी टैक्स देकर ही माल लाएं। जो भी बिना टैक्स दिए माल लाएगा, उससे टैक्स वसूलने के अलावा अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।