{"_id":"596917a14f1c1bc95b8b483a","slug":"suspended-three-employees-including-former-postmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डाकपाल सहित तीन कर्मचारी हुए सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व डाकपाल सहित तीन कर्मचारी हुए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उप डाकघर नगीना में हुई लाखों रुपये के गबन में पूर्व पोस्टमास्टर (डाकपाल) समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य डाक अधीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। उधर, इस मामले में अब तक 47 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
दस जुलाई को उप डाकघर नगीना में उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद लाखों रुपये का गबन सामने आया था। सोमवार को ही मामले की जांच के लिए टीम भी भेजी गई थी। गबन का आरोप चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नईम अहमद पर है। कर्मचारी ने उपभोक्ताओं को कमीशन का लालच देकर जाल में फंसाया था। उपभोक्ताओं कर्मचारी के घर जाकर भी अपने रुपये जमा करते थे। इस का फायदा उठा कर्मचारी ने लाखों रुपये का गबन किया है। गबन के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उप डाकपाल खानचंद, पूर्व में डाकपाल रहे सुनील कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नईम अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है।
मुख्य डाक अधीक्षक एसपी वर्मा ने बताया कि मामले में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उप डाकघर में करीब 32 हजार खाते है। कितनों में गड़बड़ी हुई है? जांच पूरी होने के बाद इसका पता चलेगा। फिलहाल 47 लोगों ने अब तक इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डाकघर के सभी रिकार्ड सील किए
लाखों की हेराफेरी के मामले में नगीना के उप डाकघर कार्यालय शुक्रवार को बंद रहने के कारण खातेदारों में हड़कंप मच गया। मुख्य पोस्ट मास्टर परमवीर सिंह ने बताया कि खातेदारों की भारी संख्या में उप डाकघर कार्यालय पर पहुंचने की आशंका को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पोस्ट आफिस को बंद किया गया। साथ ही सभी रिकार्ड भी सील कर दिया है। उधर, नगर के व्यापारी दीपक अरोड़ा, तहमीना, नाहिदा बेगम, निशात परवीन, कमर जहां, शगुफ्ता, उषा मिश्रा, नरगिस, डॉ. इदरीश आदि खातेदार पोस्टमास्टर से मिले और मामले में जांच कर रही टीम के बारे में जानकारी की। दूसरी तरफ, मुख्य डाकघर का सर्वर बृहस्पतिवार की दोपहर से तकनीक खराबी के कारण बंद होने से विभागीय कार्य प्रभावित रहा। कई महिलाएं अपने भाईयों को राखियां नहीं भेज सकीं। पोस्ट मास्टर ने शनिवार तक सर्वर ठीक होने का आश्वासन दिया है।