{"_id":"57f7f0984f1c1b943426f9de","slug":"surrender-by-manoj-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज के हत्यारोपी पूर्व सभासद के पुत्र ने किया सरेंडर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज के हत्यारोपी पूर्व सभासद के पुत्र ने किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 08 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
मनोज का हत्यारोपी वरुण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मनोज राणा मर्डर में शामिल नगर पालिका के पूर्व सभासद के पुत्र वरुण ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वरुण ने ही मनोज राणा के मर्डर की बिसात बिछाई थी। पुलिस इस मर्डर में शामिल एक शूटर को पहले ही दबोच चुकी है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी मनोज राणा को 22 जुलाई की रात शूटरों ने सिविल लाइन से नई बस्ती में जाने वाले मार्ग पर विपिन टेलर की दुकान के अंदर गोलियों से भूनकर मार डाला था। मनोज के पिता रघुराज राणा ने इस मर्डर में नगर पालिका के सभासद सार्थक उर्फ रिक्की, मोहल्ला चाहशीरी निवासी अलीम को नामजद किया था। पुलिस ने मेरठ जिले के गांव निलोहा निवासी अनुभव, उसके साथी राहुल को दबोच कर मर्डर का खुलासा किया था।
अनुभव ने पुलिस को बताया कि बुलंदशहर निवासी अमित ठाकुर के साथ मिलकर उसने यह मर्डर किया है। मेरठ जेल में बंद बिजनौर जिले के शातिर अपराधी कपिल कटार ने यह मर्डर कराया था। मर्डर के दौरान वरुण भी उनके साथ था। वह नगर पालिका के पूर्व सभासद कृष्ण गोपाल आर्य का पुत्र है।
विज्ञापन
जिले के व्यवसायी अरुण कबाड़ी भी मनोज राणा के मर्डर में शामिल रहे। मोहल्ला जाटान निवासी बंटी की भी मर्डर में भूमिका रही। अनुभव के अलावा कोई अन्य आरोपी नहीं पकड़ा गया था। पुलिस सबसे ज्यादा वरुण की तलाश में जुटी थी। हालांकि अरुण कबाड़ी पेद्दा कांड में नामजद होने के कारण पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
बिजनौर में पुलिस के मुताबिक मनोज राणा मर्डर में शामिल वरुण मेरठ जेल में बंद कपिल कटार से जुड़ा था। वरुण कपिल के पास खूब आता जाता है। वरुण ने कपिल कटार के साथ मिलकर मनोज राणा मर्डर का ताना बाना बुना। उसने कपिल को बताया कि मनोज उसकी हत्या कराना चाहता है। तब जाकर मनोज राणा के मर्डर का प्लान बनाया गया था। 22 जुलाई को मनोज राणा को बंटी घर से बुलाकर लाया था। रात में करीब सवा नौ बजे विपिन टेलर के साथ दोनों दुकान पर बेफिक्र होकर बैठे थे। इस दौरान दो शूटरों ने दुकान में घुसकर मनोज राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस के मुताबिक मनोज ऊधम सिंह गैंग से जुड़ा था। उधर, पुलिस जमालपुर पठानी के अरुण मर्डर के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस उसके दोस्त हिमांशु व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने में जुटी है। अरुण का चार दिन पहले कंभौर के जंगल में शव मिला था।
नगीना। मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी रोहित व राहुल स्कूल वैन चलाते है। रास्ते में राधेश्याम के मकान के सामने बुग्गियों से रेत उतर रहा था जिस कारण बच्चों से भरी वैन निकालने में परेशानी हो रही थी। बुजुर्ग ने कुछ समय रुकने के लिए वैन चला रहे रोहित से रुकने को कहा, जिस पर बुजुर्ग से उसकी गाली गलौज हो गई। रोहित व राहुल ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने पुलिस का विरोध किया। राहुल ने अपने सिर पर शीशा मारकर अपने को लहूलुहान कर लिया। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी।