{"_id":"58bc5a434f1c1b5f01e7ebf2","slug":"stop-theft-of-millions-from-homes-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चोरों ने बंद पड़े एक मकान के ताले तोड़कर एक लाख की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। सुबह होने पर चोरी का पता चला। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। बुखारा चुंगी निवासी कमाल अख्तर आईटीबीपी से सेवानिवृत्त सिपाही हैं। वर्तमान में वे नजीबाबाद डिपो में चालक हैं। शनिवार को वह परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर शादी समारोह में चांदपुर गए थे। चोरों उनके मकान के ताले तोड़कर एक लाख नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह जब कमाल अख्तर घर लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन