फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone throwing in three villages on the occasion of Dulhandi

दुल्हैंडी के दिन तीन गांवों में पथराव

Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में दुल्हैंडी के दिन तीन गांवों में आपसी विवाद में पथराव और मारपीट में करीब 20 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव अमीनाबाद में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं ने मकानों की छत से पथराव शुरू कर दिया। इसमें परवेंद्र, नन्ही, जितेंद्र और दूसरे पक्ष के चमन, मुकेश आदि घायल हो गए। पथराव होने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बाइक से गुजर रहे एक अन्य युवक हेमंत कुमार के साथ भी मारपीट होने से तीसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। दोबारा से पथराव होने पर अनु, देवेंद्र कुमार, प्रद्यमुन, रोताश व एक महिला भी घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गांव पालीजट में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के दीपक, नरेंद्र, जयवीर, तेजपाल और दूसरे पक्ष के सुनील, अवनीश, सोनू, शुभम आदि घायल हो गए। तीसरे गांव नवादा चौहान में रंजिश को लेकर दो युवकों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में अवधेश कुमार पर तलवार से वार कर देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कोतवाली देहात। कोतवाली देहात क्षेत्र में अलग-अलग गांव में दुल्हैंडी के दिन हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। थाना क्षेत्र के गाव हीरापुर माली में ग्राम प्रधान राहुल कुमार और ध्यान सिंह पक्ष में रंजिश को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें प्रधान पक्ष से प्रधान राहुल कुमार, वैभव कुमार, मुकंदी सिंह, राजेंद्र सिंह और ध्यान सिंह पक्ष से राजीव कुमार व कविता देवी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां से कविता और राजीव की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। उधर, गौंसपुर सादात में दो पक्षों में संघर्ष में राकेश कुमार और अमर सिंह घायल हो गए। ग्राम ककड़पुर लकड़ा में दो पक्षों में पवन कुमार और नरपाल पक्ष में संघर्ष हो गया। इसमें पवन पक्ष के घर आए दो मेहमान मामूली घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ग्राम जगन्नाथपुर उर्फ राण्डोवाला निवासी बंटी ने बाहर के गांव से चार लड़कों को बुलाकर पुरानी रंजिशन अमर सिंह के लड़के शुभम कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए अमर सिंह को भी बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बंटी व शुभम कुमार को हिरासत में ले लिया हैं।गांव करौंदा चौधर में रंजिशन लड्डन और कलवा पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष कलवा, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार व सुखराम सिंह ने मारपीट कर लड्डन पक्ष की पूजा व शुकनी को घायल कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। दोनों पक्षों में देर शाम समझौता हो गया हैं। उधर, ग्राम मौजमपुर हरवंश उर्फ रहमापुर में रंजिशन धर्मपाल और लक्की पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें धर्मपाल पक्ष के धर्मपाल, ओमपाल व हरपाल तथा दूसरे पक्ष के लक्की, पिंटू, लाली व सुखी मामूली घायल हो गए। ग्रामवासियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed