फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sllahpur Guldar found the body in the woods

सल्लाहपुर के जंगल में गुलदार का शव मिला

Thu, 02 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sllahpur Guldar found the body in the woods
सल्लाहपुर के जंगल में मिले गुलदार के शव को देखती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव सल्लाहपुर के जंगल में एक गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एक हफ्ते में दूसरी बार गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव सल्लाहपुर निवासी राजवीर सिंह का अम्हेड़ा-चांदपुर मार्ग पर खेत है। इस समय खेत में कोई फसल नहीं है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही ढालगोपाल सिंह खेत पर जा रहे थे। राजवीर सिंह के खेत से बदबू आने पर वे रुक गए। उन्होंने खेत की ओर जाकर देखा तो वहां एक  गुलदार पड़ा था। उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों को सूचना दी। किसान लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। गुलदार के शरीर में कोई हरकत न होने पर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। बिजनौर के वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद, वन रक्षक उमेश चंद, चांदपुर वन विभाग के वन रक्षक बाकर रजा व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, गुलदार की उम्र दो से ढाई वर्ष के बीच थी। गांव मोहनपुर चांदा नंगली में करीब पांच दिन पूर्व एक मादा तेंदुए का शव मिला था। भाकियू के ब्लॉक महासचिव धर्मेंद्र राणा, जितेंद्र कुमार, किसान आलोक कुमार, सुधीर कुमार आदि का कहना है कि गुलदार व तेंदुए के शव मिलने से किसान भयभीत है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक, गुलदार का शव करीब दो दिन पुराना है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। उसकी प्राकृतिक मौत होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed