फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six workers of Bialy Sugar Mill scorched

बिलाई शुगर मिल के छह कर्मचारी झुलसे

Mon, 10 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बिलाई  शुगर मिल के क्वाट डाउन टैंक का पाइप खोलते समय इससे गर्म पानी गिरने से छह कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना से मिल में अफरा-तफरी मच गई। झुलसे कर्मचारियों को आनन-फानन में बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिल के अफसर घटना को छिपाए रहे।
विज्ञापन


जिला कुशीनगर निवासी राजकिशोर (47), आजमगढ़ जिले के दत्तापुर किशोरपुर निवासी सुखचैन सिंह (50), नगीना थाने के गांव पुरैनी निवासी बिजेंद्र सिंह (45), हल्दौर थाने के गांव कुम्हारपुरा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, नहटौर थाने के गांव बसावनपुर निवासी संजीव कुमार (28), अमरोहा जिले के मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी परम सिंह (52) बिलाई शुगर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


झुलसे कर्मचारियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे मिल अफसरों ने उन पर क्वाट डाउन टैंक के पाइप को खोलने का दबाव डाला। पाइप खोलते ही टैंक का गर्म  पानी इन कर्मचारियों के ऊपर आ गिरा। इससे कर्मचारी चीखने लगे। मिल में अफरा-तफरी मच गई। अफसरों ने आनन-फानन में सभी मिल कर्मचारियों को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। झुलसे कर्मचारियों के परिजनों को सूचना दी गई। वे अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी गर्म तो अफसर ठंडा पानी बताते रहे
मिल कर्मचारियों के मुताबिक, वे अफसरों से कहते रहे कि पाइप में गर्म पानी आ रहा है उसे नहीं खोला जाए। इस पर भी अफसर नहीं माने और उन्हें जबरन पाइप खोलने के लिए भेज दिया। एक कर्मचारी ने पाइप का बोल्ट छूते ही बता दिया कि पाइप में गर्म पानी है। इस पर भी अफसर पाइप में ठंडे पानी की बात कहते रहे। आखिर छहों कर्मचारियों को पाइप खोलना पड़ा। पाइप खोलते ही गर्म पानी उनके शरीर पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed