फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven injured including a bridegroom and a bride in an accident

हादसे में दूल्हा, दुल्हन सहित सात घायल

Tue, 28 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  सोमवार देर रात दिल्ली से बिजनौर जा रही कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा और दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।       
विज्ञापन

बिजनौर जिले के मंडावर कस्बा निवासी अफजाल पुत्र अल्लारक्खा की बारात सोमवार को दिल्ली गई थी। देर रात अफजाल अपनी पत्नी कमरजहां और परिवार के सदस्य अरशद, इरफान, नाज परवीन, नव्या आदि के साथ जायलो कार से लौट रहे थे। कार जैसे ही मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा के पास पहुंची तो अचानक कार का पिछला टायर फट गया और कार सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में दूल्हा और दुल्हन समेत सभी सदस्य घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ,घायलों को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed