Bijnor Murder: कोर्ट में हुए मर्डर की वजह खौफनाक, जहन में थी बदले की आग, खून का खून से लिया था बदला
Bijnor Murder Case : बिजनौर में अदालत में हुए मर्डर की वजह भी खौफनाक थी। हाजी अहसान के बेटे के जहन में खून का बदला खून से लेने की आग थी, जिस वजह से उसने आपने साथियों के साथ मिलकर कोर्ट में वारदात को अंजाम दिया था। पढ़िए उसके पिता और भाई को कैसे मौत के घाट उतारा था।
विस्तार
बिजनौर में नजीबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे शादाब की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड का बदला लेने के लिए ही हाजी अहसान के बेटे साहिल ने साथी अकराज और शूटर सुमित के संग मिलकर शाहनवाज की हत्या को अंजाम दिया था।
वहीं, घटना के समय साहिल और अकराज के नाबालिग होने के कारण उनके केस की सुनवाई पर हाईकोर्ट से स्टे है। शूटर सुमित को दोषी करार दिया गया है।
बता दें कि 28 मई 2019 को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे शादाब की उनके ऑफिस में घुसकर ही हत्या कर दी गई थी। आरोपी मिठाई के डिब्बे में हथियार लेकर पहुंचे थे। शाहनवाज ने शूटर जब्बार और दानिश से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। इसके बाद शाहनवाज दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था।
यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
दोहरे हत्याकांड की सुनवाई के लिए शाहनवाज को 17 दिसंबर 2019 को बिजनौर कोर्ट में लाया गया। कोर्ट में ही हाजी अहसान के बेटे साहिल ने अपने साथी अकराज और शूटर सुमित निवासी शामली के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें