फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rope-stroke Farmer killed

रस्सी से गला घोटकर किसान को मार डाला

Mon, 05 Jun 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 05 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Rope-stroke Farmer killed
ग्राम पमड़ावली में किसान की हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात में गांव पमड़ावली में एक किसान की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।    
विज्ञापन

    
गांव फरीदपुरमान उर्फ पमडावली निवासी तिलकराम सिंह (45) पुत्र कुंदन सिंह शनिवार शाम परिवार से गांव में घूमने को कहकर गया था। तिलकराम रात को भी घर नहीं लौटा। परिवार ने रात को तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव का का ब्रिजेश अपने खेत पर गया तो वहां तिलकराम का शव पड़ा देखा। उसके गले में बैल के जुए की रस्सी पड़ी थी। ब्रिजेश ने तिलकराम के बड़े भाई घसीटा सिंह को शव खेत में पड़ा होने की सूचना दी। घसीटा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ब्रिजेश ने बताया कि शनिवार को वह खेत पर काम कर रहा था। काम पूरा नहीं होने के कारण वह जुआ खेत पर ही छोड़ गया था। इसी जुए की रस्सी से तिलकरात का गला घोटा गया है। घटना से तिलकराम के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घसीटा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जहर खाकर दी जान, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
हल्दौर में गांव ईनामपुरा निवासी भीम सिंह की पत्नी रीना (25) ने पति व ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर शनिवार रात जहर खा लिया। ससुराल पक्ष ने उसे रविवार तड़के करीब चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीना को भर्ती कराने के बाद ससुरालिए अस्पताल से फरार हो गए। उधर, रीना के परिजनों ने दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। रीना के पिता चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति भीम सिंह, सास ओमवती व ससुर रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मायकेवालों के मुताबिक, रीना की शादी दो साल पहले भीम सिंह से उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। भीम सिंह 50 हजार रुपये मांग रहा था। रीना के भाई सोमपाल ने बताया कि रीना करीब आठ महीने से घर पर ही थी। 15 दिन पहले रिश्तेदारों के समझाने पर भीम सिंह उसे घर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed