{"_id":"593307874f1c1b490dbdb6e5","slug":"report-against-four-in-the-murder-of-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में झालू में अधिवक्ता नरेंद्र कुमार के मर्डर में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया है। अधिवक्ता का शनिवार को बैराज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी महावीर सिंह के 52 साल के अधिवक्ता पुत्र नरेंद्र कुमार की शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे बाजार से घर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोलकर हत्या कर दी थी। माथे पर बार करने से अधिवक्ता की एक आंख बाहर निकल आई थी। शव काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा था।
कुछ लोगों ने नरेंद्र कुमार के बुजुर्गो की जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। जमीन का मामला कोर्ट में है। शुक्रवार को आरोपी जमीन में निर्माण कर रहे थे। अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर यह मर्डर किया गया। रात में ही नरेंद्र कुमार के शव का डीएम से अनुमति लेकर पोस्टमार्टर्म कराया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता के भतीजे अभिषेक ने झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी धनश्याम ,अशोक, विजय पुत्र मुन्ना व विजय उर्फ माली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को गंगा बैराज पर अधिवक्ता नरेंद्र सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र माधव चौधरी ने दी।
चार शिकायतें निपटीं
नगीना (ब्यूरो)। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें पंजीकृत की गईं। इनमें से चार का निस्तारण किया गया।