फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ran the raw liquor seller

कच्ची शराब बेचने वाले को दौड़ाया

Fri, 12 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ran the raw liquor seller
गांव अनवरपुर चंडिका में कच्ची शराब को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में गांव अनवरपुर चंडिका में कच्ची शराब बेचने आए एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने दौड़ा लिया। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। महिलाओं ने बाइक प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी है।
विज्ञापन


महिलाओं ने आबकारी विभाग से बाइक के माध्यम से आरोपी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने साथ ही चेताया कि आबकारी विभाग ने गांव में कच्ची शराब की बिक्री पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो आंदोलन होगा। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति गांव में कच्ची शराब बेचने आया था। महिलाओं को इसका पता लगा तो वे लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


महिलाओं का हंगामा देख शराब बिक्रेता मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। महिलाएं आरोपी की बाइक को उठवाकर प्रधान के घर पहुंच गईं। महिलाओं ने  आबकारी विभाग को सूचना देकर आरोपी शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में कच्ची शराब की बिक्री दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। माफिया बेखौफ गांव में शराब की बिक्री कर रहे हैं। कच्ची शराब के सेवन से पीकर गांव में अशांति रहती है। किशोरों ने पढ़ाई की उम्र में शराब पीनी शुरू कर दी है। पति घर के जेवर बेचकर शराब पी जाते हैं। घरों में खाने के लिए राशन तक नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आबकारी विभाग से आरोपियों के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई की मांग की है। हंगामा करने वालों में सुनीता, बबीता, रीता, दामिनी, रामकली, लक्ष्मी देवी, जयवती, शकुंतला आदि रहीं।        उधर आबकारी निरीक्षक वीके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed