फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raj fearing assassination

राज खुलने के डर से की हत्या

Wed, 09 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raj fearing assassination
नांगलसोती/बिजनौर। गैंगरेप के बाद किशोरी की गला घोंटकर मारने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में नांगल पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को जेल भेजा। एसपी ने तीनों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही।
विज्ञापन


गांव लालपुर मान में 28 नवंबर को किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। किशोरी का शव गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिला।

किशोरी के चाचा ने अज्ञात के विरुद्घ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को एसपी सुभाष सिंह बघेल और सीओ संजय राय ने घटना का खुलासा कर बताया गांव के ही सोनू उर्फ मोटा, सचिन और अमरजीत दोस्त हैं।
विज्ञापन


सोनू और सचिन नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। चुनाव से एक दिन पूर्व 27 नवंबर को दोनों गांव में आए थे। दोनों ने साथी अमरजीत के घर में शराब पी।

28 नवंबर को तीनों ने वोट डालने के बाद फिर शराब पी। गांव से करीब 500 मीटर दूर एक बाग में जाकर बैठ गए। उधर, किशोरी अपनी ढाई वर्षीय बहन के साथ जंगल की ओर जा रही थी। सोनू किशोरी की छोटी बहन को बहला फुसलाकर घर के पास तक छोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। तीनों ने राज खुलने के डर से किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

उसके बाद सोनू और सचिन नोएडा चले गए, जबकि अमरजीत एक किसान के पास मजदूरी करने चला गया।
पुलिस ने तीनों को एक साथ महमसापुर चौराहा क्षेत्र से पकड़ने का दावा किया। एसपी ने बताया तीनों युवकों का डीएनए टेस्ट कराने के साथ मृतक किशोरी के डीएनए से मिलान कराया जाएगा।


सीओ ने बताया युवकों के विरुद्घ धारा 302, 376 डी, 34 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। तीनों के विरुद्घ गैंगस्टर में भी कार्रवाई होगी। घटना के खुलासे के समय नांगल थाना प्रभारी अता मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed