{"_id":"56f58c944f1c1b5804f14db3","slug":"putting-color-on-the-inspector-made-a-huge-nuisance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग डालने पर दरोगा ने मचाया जमकर उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग डालने पर दरोगा ने मचाया जमकर उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
नहटौर के मोहल्ला जोशियाना में लाठीचार्ज के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में दुल्हैंडी पर एक दरोगा की गाड़ी पर रंग डालने पर दरोगा और युवकों में कहासुनी हो र्गई। दरोगा ने एसओ के साथ जमकर तांडव मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर महिलाओं और युवकों को पीटा। दोनों ओर से पथराव हुआ। इसमें 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस की बर्बरता के विरोध में लोगों ने मोहल्ला जोशीयन में रंग का जुलूस रोक दिया और धरने पर बैठ गए। इस मामले में दरोगा और दो पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। एसओ की ओर से 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दुल्हैंडी पर नहटौर-धामपुर मार्ग पर मोहल्ला जोशीयान में सड़क किनारे युवक होली के खेल रहे थे। मोहल्लेवासियों के मुताबिक दरोगा जितेंद्र पंवार अपनी गाड़ी से एक साथी के साथ उधर से गुजर रहे थे। रंग खेल रहे युवकों ने दरोगा की गाड़ी के ऊपर रंग डाल दिया। गुस्साकर दरोगा गाड़ी से उतरकर युवकों से उलझ गए। कहासुनी के बाद दरोगा थाने आकर एसओ अता मोहम्मद और पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और होली खेल रहे युवकों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज होते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान युवकों व पुलिस के बीच पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। एक युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा।
मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर सैनी, अर्जुन, उदय, संदीप, नरेश, मनोज, नीटू, ललित आदि घायल हो गए। विवाद के दौरान होली के रंग के जुलूस को मोहल्ला जोशीयान में रोक दिया। जुलूस में शामिल लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर नहटौर- धामपुर मार्ग पर जाम लगाकर महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए। एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह सहित सीओ मौके पर पहुंचे। घंटों तक वार्ता में कोई हल नहीं निकलने पर महिला उग्र हो र्गइं। उन्होंने अधिकारियों पर चूड़ियां फेंकी। नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान व भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से वार्ता की।
विज्ञापन
एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह ने दरोगा जितेंद्र पंवार, सिपाही अब्दुल कादिर, राजीव भाटिया को लाइनहाजिर करने व एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्र ने एसओ अता मोहम्मद के खिलाफ मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। करीब पांच घंटे बाद जुलूस निकलना शुरू हुआ। वहीं एसओ अता मोहम्मद नेे 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शेरकोट में गांव नूरपुर छीपरी में जबरन मुस्लिम बस्ती में होली की चौपी (जुलूस) निकालने का प्रयास कर रहे दलितों पर पुलिस ने लाठियां भांजीं। गुस्साए ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने इस मामले में गांव के 19 लोगों को नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
नूरपुर छीपरी के लोगों का कहना है कि होली के मौके पर तीन जाति की ओर से गांव में होली की चौपी निकलती है। गांव के चौहान और गुर्जर जाति के लोगों की ओर से होली की चौपी निकल चुकी थी। गांव के दलितों की ओर से चौपी निकाली जा रही थी। मुस्लिम बस्ती में चौपी निकालने से मना करने पर दलित समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने विरोध में लाठी फटकारी। ग्रामीणों ने चौपी वहां पर खत्म कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसओ धर्मेद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस की ओर से गांव के 19 लोगों को नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि घटना में जो दो दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बिजनौर में रामलीला मैदान के पास कांशीराम कालोनी में रंग डालने पर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। काफी देर तक हंगामा हुआ इस बीच फायरिंग भी हुई। एक पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर हंगामा किया तो हिंदू संगठनों के लोग थाने को घेरे रहे।
रंग के दौरान कांशीराम कॉलोनी में दूसरे संप्रदाय के एक युवक को रंग लगाने पर हंगामा खड़ा कर दिया गया। आरोप लगाया कि रंग का विरोध करने पर युवक को पीटा भी। युवक के साथी भी वहां आ गए। हंगामा होने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। युवक विकल पर इस दौरान हवा में गोली चलाकर भागने का दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि विवाद निपट सकता था पर कुछ लोगों ने इस विवाद को तूल देकर दूसरा रूप दे दिया। बड़ी तादाद में एक संप्रदाय के लोग थाने पहुंच गए तथा उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मिर्दगान निवासी वसीम के मुताबिक रंग उसके ऊपर डालकर उसे पीटा गया और फायरिंग की गई। इस मामले में वसीम की ओर से विकल उसके भाई विकास, गोपाल खन्ना, कुलदीप, व्यास, अनुज व अर्जुन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे दरोगा जयभगवान से भी एक पक्ष के लोग भिड़ गए और दूसरे पक्ष के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। पुलिस गोपाल खन्ना समेत दो नामजदों को पकड़ लाई। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग महिलाओं के साथ इकट्ठा होकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे तथा आरोपियों पकड़ने की मांग करने के साथ दरोगा जयभगवान के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। उधर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाना घेर कर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि सात लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हमला दूसरे पक्ष के लोगों ने नरेंद्र पर किया है। नरेंद्र की और से दी तहरीर में सलीम, गनी, बाबर, सपा नेता शमशाद अंसारी दिलशाद अंसारी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई । इस दौरान भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम व शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह में खूब नोकझाेंक हुई । हिंदू संगठनों के लोगों ने खूब हंगामा किया। ये लोग गोपाल खन्ना व एक अन्य व्यक्ति का पुलिस से छुड़ा कर ले गए। कोतवाल के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।