फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Put the jam on the highway keep body

हाईवे पर शव रख लगाया जाम

Thu, 24 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Put the jam on the highway keep body
स्योहारा में मंगलवार की रात मुरादाबाद चुंगी के पास चीनी मिल के हनुमान मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर तीन साथियों के साथ लौट रहे गांव खलीलपुर के पूर्व प्रधान और भाजपा नेता विजय पाल सिंह के मर्डर के खुलासे की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पूर्व प्रधान के शव को मुरादाबाद हाईवे पर रखकर जाम लगाया। अफसरों के साथ नेताओं के समझाने पर जाम खोला गया। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा  दी है।  
विज्ञापन

 

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की रात करीब नौ बजे पूर्व प्रधान और भाजपा नेता विजयपाल सिंह प्रजापति अपने साथी राजू शर्मा निवासी बहादरपुर, सुशील कुमार और मुनेश कुमार निवासी बसंतगढ़ के साथ  शुगर मिल के मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। रामलीला मैदान रास्ते में कुछ लोगों ने उसके भाई विजय पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बिजनौर ले गई ।
विज्ञापन



बुधवार को घटना से क्षुब्ध परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम होने के बाद आए शव को मुरादाबाद चुंगी के पास मुरादाबाद हाईवे पर रखकर जाम लगाया। जाम लगाने वालों में परिजनों के साथ बड़ी तादाद में ग्रामीण भी थे। जाम की वजह से करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा। परिजन पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे  की मांग कर रहे थे। सीओ नगीना और सीओ धामपुर अशोक यादव तथा विधायक इंद्रदेव सिंह, विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी, आलोक अग्रवाल, गजेंद्रपाल सिंह प्रजापति, राजपाल सिंह प्रजापति, पूर्व डिप्टीएसपी इकबालुज्जमा ने जाम लगाने वालों को समझाया तक जाकर जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सतीश यादव ने जाम लगाने वालों को एक सप्ताह में हत्याकांड का खुलासा करने और हत्यारों को गिरफ्तार करने का लिखित आश्वासन दिया। शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।


मेडिकल स्टोर रहे बंद
पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह के मर्डर के विरोध में  मेडिकल स्टोर  बंद रहे।  गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की टीम मर्डर के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। एसओ सतीश यादव के मुताबिक मर्डर का खुलासा करने को  टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed