फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Put off exploring Houses

बंद मकान खंगाल डाला

Sat, 23 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Put off exploring Houses
नई बस्ती में पुलिस को चोरी की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शहर में चोरी की वारदातें  रोके नहीं रुक रही। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एक मकान में छत के रास्ते घुसकर करीब बीस लाख के जेवर व नगदी चोरी कर ली। जिस घर में चोरी हुई पूरा परिवार घर में ताला लगाकर चांदपुर रिश्तेदारी में गया था। 
विज्ञापन


 मोहल्ला नई बस्ती निवासी मनोरंजन शर्मा की सिविल लाइन में कास्मेटिक की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम मनोरंजन शर्मा घर में ताला लगाकर सपरिवार चांदपुर अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था। चोरों ने रात में छत के रास्ते जीने में घुसे तथा जीने की ग्रिल काटकर  मकान के अंदर  पहुंचे गए। कमरों के ताले तोड़कर चोरो ने घर से 45 तोले सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी, दो लाख 25 हजार रुपये नगद समेत करीब 20 लाख का सामान चोरी करके ले गए। शुक्रवार की सुबह मनोरंजन शर्मा परिवार के साथ घर लौटे तो मेन गेट का ताला तो उन्हें सही सलामत लगा मिला। मकान के अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान तितर-बितर था। तब उन्हें घर में  चोरी होने का पता चला। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। उधर मंडावली थाना क्षेत्र के गांव हरेवली निवासी कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार को बाइक से गांव के नजदीक देवता स्थल पर पुजारी को खाना देने गया था। हरेवली नहर          पुलिया के निकट पांच-छह बदमाशों ने कृष्ण कुमार को रोक लिया।  बदमाशों ने कृष्ण कुमार को आतंकित कर उससे बाइक, मोबाइल और 500   रुपये की नगदी लूट ली। बदमाशों ने कृष्ण कुमार के साथ मारपीट कर, पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कृष्ण कुमार ने  मंडावली पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर सौंपी। सुबह घटना स्थल के पास ग्रामवासियों को बाइक नहर में पड़ी मिली।
विज्ञापन


बंधक बनाकर नगदी सहित जेवर लूटे
चांदपुर में मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी देवेंद्र कुमार गौतम सीएचसी स्याऊ में वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार रात वह ड्यूटी पर गया था और उसकी मां किसी रिश्तेदारी में। घर पर उसकी पत्नी प्रीति अकेली थी। देवेंद्र के मुताबिक रात को तमंचों से लैस दो बदमाश छत के रास्ते मकान में घुस आए और उसकी पत्नी को आतंकित कर सोने-चांदी के गहने व 45 हजार की नगदी सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं नजीबाबाद क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी अरुण अपनी पत्नी सुषमा के साथ गुरूवार रात करीब दस बजे क्षेत्र के गांव रावटी से शादी समारोह से बाइक से वापस लौट रहा था। अरुण के मुताबिक गांव पृथ्वीपुर के मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों तमंचे के बल पर उनको रोक लिया और 20 हजार की नगदी, चेन, कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने एक बदमाश को रोक लिया, जबकि दो भाग गए।  चांदपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक मोहल्ला मुफ्तीसराय में चोर आए थे। पुलिस के गश्त पर होने के कारण चोर भाग गए। दंपती वाला मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया प्रदर्शन 
किरतपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने गांव भोजपुर में दो दुकानों को निशाना बनाकर नगदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। चोरों ने करन सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान के ताले तोड़कर करीब 22 हजार रुपये के कपड़े और नगदी चुरा ली। इसके अलावा रविंद्र की दुकान के ताले तोड़कर बीड़ी, सिगरेट आदि सामान चुरा लिया। चोरों ने तीन और दुकानों के ताले भी तोड़े । घटना के विरोध में व्यापारी एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।  पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed