{"_id":"5b69f1c84f1c1ba61f8b7783","slug":"pu-lice-arrested-the-gang-of-bike-thieves-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाइक चोरों का गैंग गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बाइक चोरों का गैंग गिरफ्तार किया
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों के बारे में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नगीना देहात पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को दबोचकर चोरी की 17 बाइक बरामद की है। गैंग के बाकी सदस्यों को पुलिस ने दो बार पहले भी पकड़कर 19 बाइक बरामद की थी।
एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक नगीना देहात पुलिस ने शादीपुर की नहर के पास से दो बाइक चोरों को चोरी की दो बाइक के साथ दबोचा। एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए बाइक चोरों में नहटौर थाने के मोहल्ला सराय नजब अली निवासी वकील व नगीना देहात थाने के गांव शादीपुर निवासी उस्मान है। गांव अजुपुरा निवासी जुल्फकार पुलिस को चकमा देकर निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोरों की निशानदेही पर उस्मान के घर से चोरी की आठ व फरार जुल्फकार की दुकान से सात बाइक बरामद की है। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक तमंचा व एक चाकू भी बरामद हुआ है। गैंग गाजियाबाद, हापुड़ समेत कई जिलों से बाइक चोरी करके बिजनौर लाकर बेचता था। बरामद बाइक में जांच पड़ताल के बाद एक बाइक पर ट्रैक्टर तो एक पर स्कूटी का नंबर अंकित मिला है। एसपी ने गैंग को दबोचने वाली पुलिस टीम में शामिल नगीना देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, दरोगा प्रवीण कुमार, जीत सिंह समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस गैंग से 36 बाइक कर चुकी है बरामद
एसपी ने बताया कि गैंग से पुलिस अब तक 36 चोरी की बाइक बरामद कर चुकी है। गैंग में नहटौर के मोहल्ला मिरई सराय निवासी वकील,उस्मान, जुल्फकार, नाजिम के अलावा गांव बरैमपुर खजुरी निवासी इकबाल,कोटकादर निवासी फरीद, नगीना देहात थाने के गांव सैदपुरा सुल्तान निवासी सुमित शामिल हैं। नाजिम गैंग का सरगना है। वकील, उस्मान जुल्फ कार, नाजिम मेरठ की जाकिर कालोनी में रहते हैं। ये सब मेरठ जेल में बंद हैं। इकबाल, फरीद, सुमित बिजनौर जेल में बंद हैं। नाजिम, वकील व इकबाल गैर जिलों से बाइक चोरी करके लाते और उस्मान व जुल्फकार के घर व दुकान पर छिपा कर रखी जाती थी। फरीद व सुमित ग्राहक ढूंढकर चोरी की बाइक को बेचते थे। नगीना देहात पुलिस ने 25 जुलाई को गैंग के चार सदस्यों को दबोचकर चोरी की दस व दो अगस्त को गैंग के दो सदस्यों को दबोचकर चोरी की बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन
पूरे गैंग की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
एसपी के मुताबिक बाइक चोरों का यह गैंग रजिस्टर्ड होगा। गैंग के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। पुलिस को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं। बाइक चोरो पर गैंगस्टर भी लगेगी।