फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pouring acid on a young woman, accused arrested

युवती पर तेजाब डालने वाला आरोपी दबोचा

Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में धामपुर पुलिस ने  गांव सुहागपुर निवासी युवती रेनू के चेहरे पर तेजाब डालने के आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि 16 अक्तूबर को अर्जुन ने रेनू के परिवार वालों से गाली गलौज की थी। अर्जुन ने जबरन घर में घुसकर रेनू के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे कुरूप करने जैसा जघन्य कृत्या किया है। रेनू के भाई राजेश कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी अर्जुन को आरएसएम तिराहे से दबोच लिया। अर्जुन को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनीशचंद्र शर्मा, एसआई रामवीर शर्मा, कांस्टेबिल राकेश, वीरबहादुर, सोनू, दीपक तेवतिया शामिल रहे। एसपी ने उक्त टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उधर, बिजनौर। थाना किरतपुर के एक गांव की महिला ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में अपने पति के शराबी दोस्त पर उससे दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed