{"_id":"588f876c4f1c1b8a17e80eb6","slug":"pottery-jewelry-change-the-name-of-the-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन, जेवर बदलने के नाम पर ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन, जेवर बदलने के नाम पर ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में सरकारी योजना के नाम पर पुराने बर्तन बदलकर नए बर्तन देकर एक महिला गांव इनामपुरा में पांच महिलाओं के जेवरात ठगकर साफ हो गई।
गांव इनामपुरा में पिछले तीन चार दिन से एक महिला एक छह-सात साल की बालिका के साथ जा रही थी। उसने अपना नाम करीना बताया और बालिका को अपनी भांजी महिला ने गांव की महिलाओं को बताया कि एक सरकारी योजना में पुराने बर्तन बदलकर नए बर्तन दिए जा रहे हैं। वह इस योजना की एजेंट है और मंडावर थाने के पास रहती है। पहले दिन कुछ महिलाओं ने उसकी बात का विश्वास कर अपने ज्यादा टूटे फूटे बर्तन उनको दे दिए। करीना ने अगले दिन उन महिलाओं को नए बर्तन लाकर दिए। गांव की अन्य महिलाएं भी उसकी बात में आ गई और उन्होंने भी अपने पुराने बर्तन करीना को दे दिए। करीना ने उनको अगले दिन नए बर्तन लाकर दे दिए।
रविवार को करीना ने बताया कि अब पुराने जेवरों के बदले नए जेवर और महिलाओं को 30-30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह सुनकर ओमवती, प्रेमवती, मिथलेश, शमीमा व युवती राखी ने अपने सोने के कुंडल, बाली, चेन, पीतल के बर्तन दे दिए। करीना ने महिलाओं को बताया कि उसके पास ठंड से बचने के लिए रजाई नहीं है तो शमीमा व प्रेमवती अपने पुराने कंबल भी करीना को दे दिए। करीना ने उनको कहा कि वह शाम पांच बजे तक उनको नए जेवरात, कंबल व 30-30 हजार रुपये लाकर दे देगी। देर शाम तक भी करीना के न आने पर महिलाओं के होश उड़ गए। सुबह को गांव वाले करीना की तलाश में थाने के पास पहुंचे, लेकिन कोई नहीं मिला। महिलाओं की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार के अनुसार वे मामले को दिखवा रहे हैं।