फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police recovered 20 lakh illegal liquor

पुलिस ने बरामद की 20 लाख की अवैध शराब

Tue, 30 Jan 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 30 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 20 lakh illegal liquor
नूरपुर क्षेत्र में शिवालाकलां पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के शिवाला कलां पुलिस ने मंगलवार की शाम नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर मुराहठ तिराहे के पास एक कैंटर में लादकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब माफिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस ने गश्त के दौरान नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर मुराहठ तिराहे के पास अमरोहा की ओर से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ट्रक को रुकने का इशारा किया तो कैंटर चालक तेजी से उसे लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो कैंटर में सवार लोग उसे सड़क किनारे छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी ली तो कैंटर में अंग्रेजी शराब की 322 पेटियां लदी हुई थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी तथा शराब को बोरियों के पीछे छुपाया गया था। बरामद शराब विभिन्न ब्रांडों की अरुणाचल प्रदेश राज्य की है। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रूपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि शराब कहां ले जाई जा रही थी और कौन ला रहा था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed