फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrested gang bike thief

पुलिस ने बाइक चोर गैंग दबोचा

Mon, 03 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police arrested gang bike thief
बाइक चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी एमएम बेग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नूरपुर पुलिस ने बाइक चोरों का अंतरराज्यीय गैंग दबोचा है। गैंग के कब्जे से 11 मोटरसाइकिलें और एक का चेसिस बरामद किया है। गैंग दिल्ली और यूपी में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। गैंग ने कहां से बाइक चोरी की है पुलिस इसे तस्दीक करने में जुटी है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी कैप्टन एम.एम बेग के मुताबिक नूरपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान स्योहारा रोड पर नहर की पुलिया के पास से अमरोहा जिले के बछराऊ थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी मोहसिन, मौसम  और मुरादाबाद जिले के छजलैट थाने के गांव अगवानपुर निवासी फुरकान को दबोचा । पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 11 बाइक व एक मोटरसाइकिल का चेसिस बरामद किया है। 
विज्ञापन

पकड़ा गया गैंग शातिर किस्म के चोर व लुटेरे र्है। गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली , गाजियाबाद, मुरादाबाद व बिजनौर से बाइक चोरी की है। चोरी की बाइक को बेचने के लिए ये नूरपुर आए थे तभी पकड़े गए। पुलिस ने पकड़ गए गैंग के सदस्यों से  तीन चाकू भी बरामद किए हैं।  पकड़े गए मोहसिन व मौसम  आपस में दोस्त हैं। मोहसिन चोरी के वाहनों को बेचने का काम करता था। कितने रुपये में गैंग वाहनों को  बेचता था इस बारे में गैंग के सदस्यों ने कोई खुलासा नहीं किया है। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग ने कहां- कहां से बाइक  चोरी की है पुलिस इसकी   जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed