{"_id":"58516acb4f1c1b686f64b386","slug":"pnb-assaulting-compounder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में कंपाउंडर से मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी में कंपाउंडर से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी में मारपीट का विरोध करते डाॅ. कमाल अहमद और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पीएनबी मेन ब्रांच में बुधवार को चेक से पेमेंट लेने पहुंचे कंपाउंडर की बैंक कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इस पर बैंक कर्मचारियों ने कंपाउंडर के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट कायम नहीं की है।
डॉ. कमाल अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उन्होंने अपने अस्पताल के कंपाउंडर जावेद को चेक लेकर पीएनबी मेन ब्रांच में कैश लेने के लिए भेजा था। कंपाउंडर को समझाया था कि वह बैंक के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही उनके सामने चेक में पेमेंट की धनराशि भर लेना। उसने चेक पर 24 हजार कर रकम भरकर कैश काउंटर पर दे दिया। आरोप है कि किसी बात को लेकर कंपाउंड और बैंक कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने उनके कंपाउंडर के साथ अभद्रता की। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कई कर्मचारियों ने उसे बैंक के केबिन में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। उसने घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस पर वे लोगों के साथ बैंक में गए और बैंक अधिकारियों के सामने हुए उनके कंपाउंडर के साथ हुई मारपीट की घटना पर एतराज जताया। डॉक्टर कमाल अहमद ने अधिकारियों से कहा कि ग्राहकों के साथ अभद्रता करना उन्हें शोभा नहीं देता है। डा. कमाल अहमद का आरोप है कि उनके कंपाउंडर के साथ मारपीट की घटना होने के बाद भी उन्हें बैंक अधिकारियों ने चेक से कैश पेमेंट नहीं दिया। उधर, बैंक के एबीएम सतपाल सिंह ने मारपीट के आरोप को गलत बताया। एबीएम का कहना है कि चेक को लेकर उनके बैंक में जो एक महिला बैंक अधिकारी हैं , उनसे जावेद की कहासुनी हो गई थी। उधर, कोतवाल मुनीश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।