{"_id":"57daf17f4f1c1b0d47d47ae9","slug":"pills-were-running-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदाबाद में गोलियां चलीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैदाबाद में गोलियां चलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सैदाबाद में दो पक्षों में गोली चलने की घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा में गांव सैदाबाद में राशन डीलर के चुनाव को लेकर दो पक्षों में फायरिंग और जमकर पथराव होने से भगदड़ मच गई। प्रधान पुत्र जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर किया गया है। कई गांव वाले भी मारपीट में घायल हो गए। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 11 आरोपियों को दबोच लिया है।
गांव सैदाबाद में पिछले छह महीने से राशन डीलर की दुकान निरस्त पड़ी हुई है। बृहस्पतिवार को गांव में राशन डीलर का चुनाव प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खुली बैठक में होना था। गांव के दो लोग इमरान व नाजिम दुकान के दावेदार थे। खुली बैठक शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों ने गांव वालों की अपनी पक्ष में गोलबंदी शुरू कर दी। इस बात पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पथराव भी हुआ।
गांव वालों के अनुसार इमरान पक्ष के कामरान उर्फ शानू पुत्र ग्राम प्रधान महबूब के जांघ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल भेजा गया है। इमरान पक्ष के सबीना, गुफरान व वसीम, मतलूब, तहसीम, हारुन तथा नाजिम पक्ष के यासीन, दानिश, इरशाद, जुल्फकार आदि घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर भेज दिया गया है। कामरान को मेरठ रेफर किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाद के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया। मामले में एक पक्ष के अनीस ने समी, अफसार,सत्तार, रिजवान, दानिष, इरशाद, इरफान, अली हुसैन, महबूब, रहमान, जुल्फकार, शाहिद, शफकत के खिलाफ जानलेवा व बलवे की रिपोट दर्ज कराई है। पुलिस ने दानिश, इरशाद, इरफान, अली हुसैन व महबूब को दबोच लिया है। उधर, दूसरे पक्ष से इरफान ने इमरान, गुफरान, वसीम, मतलूव, हारून, मोहम्मद यासीन, तहसीन के खिलाफ बलवा व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।