फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Photo studio fire

फोटो स्टूडियो में आग लगी

Thu, 21 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 21 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Photo studio fire
फोटो स्टूडियो में आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जजी चौक के पास एक फोटो स्टूडियो में मंगलवार रात आग लग गई। आग लगने से कुछ देर पहले एक युवक हाथ में तेल की केन व ट्यूब लेकर जाता हुआ सीसीटीवी में कैमरे में कैद हुआ है। स्टूडियो स्वामी ने एक चिकित्सक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की मंडावर रोड पर फोटो स्टूडियो है। मंगलवार की रात करीब दस बजे उनके फोटो स्टूडियो में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग बुझाई। आग में वीडियो कैमरा, स्टिल कैमरा, दस-12 छोटे कैमरे, एलबम फ्रेम, दो कंप्यूटर, दो फोटो स्टेट मशीन, दो प्रिंटर व फर्नीचर जलकर राख हो गए। सहित करीब दस-ग्यारह लाख का माल जल गया। उमेश कुमार ने पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में देखा, तो रात 9.37 बजे  एक युवक हाथ में तेल की केन व ट्यूब लेकर उनकी दुकान की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वह लौटा तो हाथ में केवल केन ही थी। इसके कुछ देर बाद ही दुकान में आग लग गई। उमेश कुमार ने इस मामले में एक चिकित्सक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुकानदारों का कहना है कि चिकित्सक उमेश से रंजिश रखता है। इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed