फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People from Pedda

पेद्दा के लोगों ने थाना घेरा

Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
People from Pedda
बिजनौर में थाने के बाहर जमा ग्राम पेद्दा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने नया गांव के विशाल मर्डर में गांव पेद्दा में दबिश देकर दो लोगों को उठा लिया। इसे लेकर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने डीएम आवास के बाद शहर कोतवाली पहुंचकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस की पूछताछ के बाद दोनों लोगों को छोड़ने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


10 फरवरी को नया गांव के विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी व उसके पिता संजय को धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में मृतक के पिता संजय ने पेद्दा गांव के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हनीफ को दबोच लिया था। इस केस की विवेचना सीबीसीआईडी को चली गई।
विज्ञापन


सीबीसीआईडी आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने में जुटी है। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। रविवार सुबह पुलिस ने गांव पेद्दा में में दबिश देकर गांव के मशकूर व मोहम्मद शफी को उठा लिया। नामजद कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। दो लोगों को उठाकर ले जाने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण डीएम आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के न मिलने पर ग्रामीण शहर कोतवाली पहुुंचे तथा वहां थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने सहरी के वक्त दोनों लोगों को उठाया है, जो कि गलत है। पुलिस जान बूझकर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रही है। विधायक सुचि चौधरी के दबाव में पुलिस गांव पेद्दा में दबिश दे रही है। नामजद आरोपियों को बेवजह विशाल मर्डर में फंसाया जा रहा है। पुलिस ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि पूछताछ के बाद दोनों लोगों को छोड़ दिया जाएगा। तब जाकर गांव वाले शांत होकर घर चले गए।
विशाल हत्याकांड में दो लोगों को उठाने पर किया विरोध 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed