{"_id":"57a636964f1c1bb61f2b8b01","slug":"passers-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने राहगीरों को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने राहगीरों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में पुलिस सोती रही तथा बदमाश हाईवे से चंद कदम दूरी पर बेखौफ लूटपाट करते रहे। नवादा तुल्ला के जंगल में बदमाशों ने तीन बाइक सवार से तमंचों के बल पर नगदी, जेवर और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
नवादा निवासी अमरजीत सिंह स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह पत्नी दीपा के साथ बाइक द्वारा ससुराल अकौंधा से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहले से ही घात लगाए बैठेे चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा लिया। अमरजीत की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर दंपति को पीटा। उनसे 700 रुपये , कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने बाइक पर पावटी से नवादा तुल्ला आ रहे मोहित कुमार व गांव शादीपुर कलां निवासी सुभाष कुमार को जबरन रोक लिया। बदमाशों ने दोनों युवकों से मारपीट कर 5700 रुपये व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर वहीं बैठा लिया। इसके बाद गांव नवादा तुल्ला से बाइक से बिजनौर जा रहे विवेक कुमार को रोककर नकदी न मिलने पर बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की और वहीं बैठा लिया। बदमाश तीनों बाइक की चाबी लेकर अपनी दो बाइक पर सवार होकर मौके से बिजनौर की ओर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
ई-रिक्शा लूट कर फरार
स्योहारा में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर चालक को बदमाश ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। गांव कुरी का मनोज ई रिक्शा चालक है। शुक्रवार दोपहर फव्वारा चौक से तीन लोग मनोज की ई रिक्क्षा में कुरी जाने के लिए बैठे। मनोज जैसे ही नूरपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पार आया। तीन बदमाशों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिला कर उसे पिला दिया। कुछ दूर आगे चलने के बाद एक बदमाश नहर पर जाने के बहाने से उतर गया। इस बीच मनोज बेहोश हो गया। बदमाश उसके नीचे गिराकर ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। किसी राहगीर ने मनोज के फोन से उसके घर वालों को मनोज के नहर के पास बेहोश पड़े होने की जानकारी दी। परिजन मनोज को थाने लाए, जहां से उन्हें पहले उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। शनिवार की सुबह होश में आने के बाद घटना का पता चला। घटना की पुलिस में तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
बाइक के साथ दो पकड़े
स्योहारा में शुक्रवार की रात गांव झील्ला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक तथा दो चाकू के साथ गांव मिलक थाना कांठ के भूपेंद्र तथा गांव शुक्ला थाना छजलैट के जगत उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार किया।