फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Party lost a popular leader

पार्टी ने खो दिया एक लोकप्रिय नेता

Wed, 28 Feb 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 28 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Party lost a popular leader
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुरी में कार्यकर्ताओं से मिलते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को विधायक लोकेंद्र चौहान के गांव आलमपुरी पहुंचे। विधायक के परिजनों के साथ 24 मिनट तक गृहमंत्री रहे। गृहमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी व लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लोकेंद्र चौहान होनहार व लोकप्रिय विधायक थे। कहा कि पार्टी ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया है, उनके जाने से जो क्षति हुई है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकाप्टर निर्धारित समय 10.50 बजे की जगह करीब एक घंटा विलंब से 11.48 बजे पहुंचा। हैलीपैड से सीधे वह लोकेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचे। मकान के अंदर जाकर परिजनों के साथ बैठ गए। इस दौरान लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह ने कहा कि लोकेंद्र चौहान ने परिजनों से कहा था कि राजनीति करने के लिए उन्हें फ्री छोड़ दिया जाए। वह केवल राजनीति करेंगे। घर का कामकाज भाई देखते रहें। सीपी सिंह ने कहा कि घर का ख्याल व घर के खर्चे वह देखते रहेंगे। राजनाथ सिंह उनकी बातों पर हुंकारे भरते रहे। लोकेंद्र चौहान के पिता महेशचंद ने गृह मंत्री से कहा कि अब उनके परिवार का वे ख्याल रखें। गृह मंत्री की रैलियों व कार्यक्रम में लोकेंद्र चौहान खूब बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। 24 मिनट तक गृह मंत्री परिजनों के साथ रहे। पर खुलकर कुछ नहीं बोले। लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह भी चुप्पी साधे रहीं और कुछ नहीं बोलीं। 
विज्ञापन

अवनी सिंह के साथ उनका बड़ा बेटा तेजस्व था। राजनाथ सिंह ने विधायक लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। घर से बाहर आने पर राजनाथ सिंह ने पार्टी नेताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच में आए। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राजनाथ सिंह से मांग की कि लोकेंद्र चौहान की स्मृति में कोई यादगार स्मारक बनवाया जाए। ऐसा काम किया जाए कि राजनीति में लोकेंद्र चौहान का परिवार का वजूद कायम रहे। राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी इस मामले में सही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान जो लोकेंद्र चौहान की सुरक्षा में थे वे और बाकी लोगों की मौत का भी उन्हें दुख है। उनके परिजनों के प्रति भी उनकी संवेदना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक मृतकों के लिए कोई घोषणा न होने पर उन्होंने कहा कि  स्वयं योगी जी खुद उनके परिजनों से मिलने आए थे। जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। मृतक पुलिसकर्मियों व बाकी के परिजनों की मदद के सवाल पर उन्होंने कहा कि  जो भी आवश्यकता होगी वो मुख्यमंत्री जी से इस बारे में मिलकर बात करेंगे। इस मौके पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार राकेश व डा.यशवंत सिंह, विधायक कमलेश सैनी, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, अशोक राणा, मंत्री गुलाबो देवी, पूर्व विधायक वेद प्रकाश, पूर्व सांसद शीशराम रवि, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed