{"_id":"591603f84f1c1b231f85419d","slug":"others-will-be-nominated-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकी नामजद भी होंगे शीघ्र गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाकी नामजद भी होंगे शीघ्र गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 13 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नयागांव के विशाल हत्याकांड में जेल में बंद एक आरोपी हनीफ के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद सीबीसीआईडी की टीम बाकी आरोपियों की तलाश में है। सीबीसीआईडी ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने में मदद मांगी है।
दस फरवरी की शाम शहर कोतवाली के नयागांव निवासी विशाल पिता संजय के साथ गांव कच्छपुरा के जंगल में सरकारी टयूबवैल बंद करने गया था। संजय पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पेद्दा कांड के पैरोकार पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इस्तेखार, अकबर, हनीफ , शमीम व अनीस के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी। नामजद आरोपियों में पेद्दा कांड के गवाह भी हैं। पुलिस ने एक आरोपी हनीफ को दबोचकर उसका चालान कर दिया था।
दूसरी ओर, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। विशाल के पिता संजय के एसपी आफिस के बाहर जहर खाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया था। इस केस की विवेचना 16 मार्च को सीबीसीआइडी बरेली के हवाले कर दी गई थी। सीबीसीआईडी ने आठ मई को कोर्ट में हनीफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
अब सीबीसीआईउी की टीम ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में मदद मांगी है। एसपी अजय साहनी ने शहर कोतवाली में सीबीसीआईडी की टीम के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पत्र भेजने की पुष्टि की है।