{"_id":"58d41cd54f1c1b8a591a3796","slug":"objectionable-post-on-yogi-filed-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट, रिपोर्ट हुई दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट, रिपोर्ट हुई दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक भाजपा नेता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। उससे आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।व्हाट्स ऐप पर पुलिस बल नामक न्यूज ग्रुप में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस तस्वीर को देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। बुधवार देर रात भाजपा नेता डॉ. विनीत देवरा की तहरीर पर पुलिस व्हाट्स ऐप पर यह पोस्ट करने के आरोपी अरशद खान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। स्योहारा के मुहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी असलम का पुत्र अरशद खान मुंबई में फेरी लगाने का काम करता है।
व्हाट्स ऐप ग्रुप के एडमिन गय्यूर चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी अरशद खान आपत्तिजनक पोस्ट कर चुका है। पुलिस ने अरशद के पिता असलम को हिरासत में लेकर अरशद को मुंबई से बुलाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा का कहना है कि गुरुवार की शाम तक अरशद खान स्योहारा आ जाएगा। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।