फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No shot was on target to innocent

निशाने पर कोई और था गोली लगी बेकसूर को

Sun, 08 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गांव अमीरपुर गांगू उर्फ मीरपुर गांव में दो भाइयों के जमीन विवाद में गोलियां चल गई। निशाना कहीं था और गोली किसी और पड़ोसी को लग गई। घायल को मेरठ भेजा गया है। इस घटना के संबंध में बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरपुर गांगू उर्फ मीरपुर में दो भाई नरेश व नरदेव में गांव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक नरदेव शनिवार की सुबह नींव की खुदाई करा रहा था। नरेश ने इसका विरोध किया और खुदाई रुकवाने लगा। नरेश के पुत्र सुधाकर ने गांव धौकलपुर निवासी अपने  दोस्त अनुज को बुला लिया। दोनों पक्षों में हो रहे विवाद का पड़ोसी करन सिंह तमाशा देख रहा था। इस दौरान अनुज व सुधाकर ने तमंचे से गोली चला दी। गोली करन सिंह को जा लगी। गोली लगने से करन सिंह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। करन सिंह के पुत्र खिलेंद्र ने नरेश उसके पुत्र सुधाकर व अनुज के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक तमंचे से चली गोली बिजली के खंभे से टकराकर करन को जा लगी। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed