{"_id":"592f119a4f1c1bdf15bdd3e1","slug":"mother-of-three-children-want-to-live-with-five-children-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों के बाप संग रहने पर अड़ी तीन बच्चों की मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बच्चों के बाप संग रहने पर अड़ी तीन बच्चों की मां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के चंदक में पांच बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां पंचायत में एक साथ रहने पर अड़ गए। पंचों ने बच्चों का हवाला देकर दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी और दोनों को परिजनों के साथ जाने को कहा।
पंचों के फरमान के आगे विवाहित प्रेमी-प्रेमिका को झुकना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, एक गांव के एक व्यक्ति के पांच बच्चे हैं। उसका प्रेम प्रसंग गांव की ही एक महिला से चल रहा है। महिला के भी तीन बच्चे हैं।
तीनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे काफी समय से गांव में चल रहे थे। परिजनों ने व्यक्ति के प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो उसने आए दिन पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में बुधवार को गांव में पंचायत हुई। दोनों के परिजनों ने उनके प्रेम प्रसंग से घर में क्लेश होने का दुखड़ा रोया।
विज्ञापन
विवाहित प्रेमिका प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। पंचों ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विवाहित प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे से दूर रहने का फरमान सुनाया। दोनों ने पंचायत के फैसले को स्वीकार कर लिया।