फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mistry's death buried under Lentr

लेंटर के नीचे दबे मिस्त्री की मौत

Mon, 12 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में मौहल्ला कहारान में जर्जर मकान की दीवार तोड़ते हुए लिंटर गिरने से एक राज मिस्त्री नीचे दब गया। हादसे से मौहल्ले में चीख पुकार मच गई। मौहल्लावासियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद मिस्त्री को मलबे के नीचे से निकाला। पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिस्त्री को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। एसडीएम ने बताया मृतक के परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

 
रविवार को मौहल्ला  कहारान निवासी लियाकत मिस्त्री मुहल्ले के ही नसीम पुत्र अब्दुल सलाम के मकान की मजदूरों के साथ तोड़फोड़ करा रहा था। मकान की पहली मंजिल लकड़ी की कड़ी पर टिकी थी। जबकि उसके ऊपर लिंटर का मकान था। जब मजदूर मरम्मत के लिए दीवार तोड़ रहे थे तो लिंटर भरभरा कर नीचे गिर गया। इसके नीचे मिस्त्री लियाकत दब गया।
विज्ञापन


मौहल्लावासियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के सहयोग से उसे मलबे के नीचे से निकाला। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक लियाकत के तीन पुत्र और एक पुत्री है। हादसे से मृतक की पत्नी का बुरा हाल है। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने दु:ख जता मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना में शासन से लाभांवित कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed