फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missing woman's body foundin bijnor

लापता युवती का शव मिला

Mon, 06 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में लापता युवती का शव गांव के एक पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में  ले लिया। परिजनों ने कोई कार्रवाई  न करने के बयान पर पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे  दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने किसी बात से गुस्सा होकर फांसी लगाकर  जान दे दी। 
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र निवासी एक युवती 20  जनवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद  जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज  कराते हुए बेटी की बरामदगी की मांग की थी। सोमवार सवेरे जब ग्रामीण खेतों पर गन्ने की छिलाई करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें पेड़ पर  युवती का लटका शव दिखाई दिया। शिनाख्त करने पर पता लगा की युवती गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। परिजनों की गुहार के बाद पुलिस ने शव को प्रार्थना पत्र पर परिजनों  की सुपुर्दगी में दे दिया। उधर, कोतवाल मुनीष चंद शर्मा का कहना है कि परिजनों के प्रार्थना पत्र पर शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed