फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missing man's body was found three days

तीन दिन से लापता युवक का शव मिला

Thu, 29 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 29 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Missing man's body was found three days
चीनी मिल के पास मिले युवक के शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा  मेंं  तीन दिन से घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ईंटों से कुचलकर युवक की हत्या की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की सुबह चीनी मिल के पास ट्रक यूनियन के पुराने कार्यालय के खंडहर पड़े भवन में एक युवक का ईंट से बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला। शव की पहचान  मोहल्ला हिंदू चौधरियान पीर का बाजार के अली हसन का 22 वर्षीय पुत्र वासिल के रूप में की गई। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल देखकर लगता है कि युवक और आरोपियों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंटों से वारकर हत्या कर दी। घटनास्थल की दीवारों पर खून के निशान, जगह-जगह नशे के लिए इस्तेमाल की गईं सीरिंज पड़ी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद कर ली हैै। मृतक के पिता अली हसन की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed