{"_id":"5865524c4f1c1b8840eee48c","slug":"missing-mans-body-was-found-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता युवक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से लापता युवक का शव मिला
Thu, 29 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के पास मिले युवक के शव की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
स्योहारा मेंं तीन दिन से घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ईंटों से कुचलकर युवक की हत्या की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की सुबह चीनी मिल के पास ट्रक यूनियन के पुराने कार्यालय के खंडहर पड़े भवन में एक युवक का ईंट से बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला। शव की पहचान मोहल्ला हिंदू चौधरियान पीर का बाजार के अली हसन का 22 वर्षीय पुत्र वासिल के रूप में की गई। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल देखकर लगता है कि युवक और आरोपियों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंटों से वारकर हत्या कर दी। घटनास्थल की दीवारों पर खून के निशान, जगह-जगह नशे के लिए इस्तेमाल की गईं सीरिंज पड़ी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद कर ली हैै। मृतक के पिता अली हसन की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।