फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maulana escaped in search of hectic

मौलाना की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Sun, 28 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Maulana escaped in search of hectic
जामा मस्जिद के पास से गाड़ी उठाने गई पुलिस को रोकते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मौलाना अनवारूल हक की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार रात में कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को बिजनौर की मोहल्ला चाहशीरी की जामा मस्जिद पर पुलिस ने छापा मारा। मौलाना की कार क्रेन से उठाकर लाने की कोशिश की, तो लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने कार नहीं लाने दी। लोगों ने कहा कि कार मौलाना की नहीं मस्जिद की है। इसके बाद मस्जिद में मुस्लिमों की बैठक हुई। बैठक में इस मामले में निर्णय लेने के लिए 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी मौलाना अनवारूल हक को दबोचने के लिए पुलिस ने हर तरफ से जाल बिछा दिया है। पुलिस की टीम मौलाना के ठिकानों पर दबिश दे रही है। शुक्रवार रात पुलिस ने मोहल्ला चाहशीरी समेत मौलाना के कई ठिकानों पर दबिश दी। मौलाना हाथ नहीं लगे। शनिवार को दिन में करीब एक बजे एसपी सिटी एमएम बेग की अगुवाई में पुलिस ने मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद पर छापा मारा। पुलिस ने मस्जिद के बाहर खड़ी मौलाना की काले रंग की कार को क्रेन से खींचकर लाने की कोशिश की, तो मुस्लिमों की भीड़ इकट्ठा गई। उन्होंने कार ले जाने का विरोध किया। काफी देर पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। इस बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि कार मौलाना अनवारूल हक की नहीं, बल्कि मस्जिद की है। इस पर पुलिस अफसरों ने कार के कागजात दिखाने को कहा, तो ये लोग राजी हो गए। शाम को इन लोगों ने कार के कागज दिखाने की अफसरों से हामी भरी।  पुलिस ने कई लोगों के इस मामले में हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस क्रेन समेत वहां से लौट आई। पुलिस के वापस आते ही मस्जिद के बाहर मौजूद सभी लोगों को मस्जिद में होने वाली बैठक में शामिल होने को कहा गया। सभी लोग मस्जिद में पहुंच गए। बैठक में तय किया गया कि कोई आंदोलन नहीं करेगा। कारी हन्नान की अगुवाई में 20 सदस्यों की एक कमेटी गठित कर दी गई है। सभी निर्णय लेने का अधिकार दिया गया। मौलाना अनवारूल हक के मामले में जो भी निर्णय लेगी, यह कमेटी लेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed