फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Master Mind of Sabir kidnapping caught

साबिर के अपहरण का मास्टर माइंड पकड़ा

Sat, 10 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 10 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में गांव करीमपुर से बालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने साजिश के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व सात वर्षीय साबिर का अपहरण किया गया था। उसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, बेगराजपुर चौराहे के पास घेराबंदी करते हुए मास्टरमाइंड गांव फुलसंदा गंगदास निवासी सतीश सैनी व करीमपुर निवासी लवकुश को पकड़ा गया है। लवकुश पूर्व में पकड़े गए मोहम्मद अहमद उर्फ मोहित सैनी का सगा भाई है। साबिर के अपहरण की योजना 20 मई को भी बनाई गई थी। सतीश व लवकुश ने बालक का अपहरण भी कर लिया था, लेकिन रास्ते में किसी परिजन ने इन्हें देख लिया था। इसके बाद इन्होंने साबिर को टॉफी दिलाकर वापस छोड़ दिया था।
विज्ञापन


दोबारा पांच जून को साबिर का अपहरण कर लिया गया था। 
तीन दिन पूर्व पुलिस ने बालाबाली के पास से साजिश में शामिल तीन आरोपियों मो. अहमद उर्फ मोहित सैनी पुत्र वीर सिंह करीमपुर वर्तमान निवासी मोहल्ला दरबार सादात, मो. सादिक पुत्र अब्दुल रऊफ मोहल्ला दरबार सादात, राशिद पुत्र चिरंजी लाल निवासी पानीपत वर्तमान निवासी मोहल्ला मीरा सराय को पहले ही पकड़कर चालान कर    दिया था। उनके कब्जे से सकुशल बरामद बालक साबिर 
विज्ञापन
विज्ञापन

को पुलिस उसके परिजनों को सौंप चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed