{"_id":"585ebc8d4f1c1bf248e3c534","slug":"manoj-rana-filed-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज राणा मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज राणा मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने मनोज राणा मर्डर केस में अरुण कबाड़ी समेत छह आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शनिवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए सात जनवरी तय की है। 22 जुलाई को मोहल्ला नई बस्ती में विपिन टेलर की दुकान पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मनोज राणा की हत्या कर दी थी। इस मामले में नगर पालिका के सभासद सार्थक उर्फ रिक्की व मोहल्ला चाहशीरी निवासी अलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने मवाना क्षेत्र के निलोहा गांव के शूटर अनुभव को उसके एक साथी के साथ दबोचा तो अनुभव ने मनोज राणा मर्डर का सारा राज खोल दिया। पुलिस को बताया कि बुलंदशहर निवासी अमित ठाकुर के साथ मिलकर उसने मनोज राणा को मारा था। बिजनौर निवासी अरुण कबाड़ी, वरुण कुमार, पंकज उर्फ बंटी का भी उसने मनोज राणा मर्डर में हाथ बताया था। अमित ठाकुर को छोड़कर सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मनोज राणा मर्डर में जेल में बंद सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस इस मामले में अमित ठाकुर की तलाश में जुटी है।