फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man hit by train Jhrkhurani

ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

Thu, 24 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  यमुना नगर जगादरी से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने युवक के मोबाइल से उसके घर सूचना दी।नजीबाबाद के मोहल्ला मुक्तेश्वर महादेव निवासी गुरुचरन सिंह का पुत्र जसवीर (22) नजीबाबाद में कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह मंगलवार की सुबह कपड़ों के माल का पेमेंट करने यमुना नगर जगादरी गया था। शाम को करीब वह आठ बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से वहां से चला, तो उसके पास एक युवक भी बैठा था। युवक ने उसको पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। उसने कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसको चक्कर आने शुरू हो गए। जसवीर ने बताया कि जगादरी से नजीबाबाद का तीन घंटे का रास्ता है। जब तक ट्रेन नजीबाबाद आई, तो वह होश में रहा, लेकिन उसको चक्कर आते रहे। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने उसको नशे की हालत में देखा। रेलवे पुलिस ने मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed