फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Karthik had fired bullets

कार्तिक ने भी चलाई थी गोलियां

Fri, 07 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Karthik had fired bullets
गोलीबारी के दौरान रायफल लेकर गांव में भागता भोगी का कार्तिक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पेद्दा की घटना में गोली बरसाने वाले कई और चेहरे बेनकाब होने लगे हैं। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व अरुण कबाड़ी के साथ गांव भोगी के कार्तिक उर्फ विक्की ने भी घटना के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों पर बंदूक से खूब गोलियां दागी थी। पुलिस ने युवक को चिह्नित करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवक घटना के बाद से फरार है। 
विज्ञापन

पेद्दा में छेड़छाड़ की घटना को लेकर 16 सितंबर की सुबह गांव में जमकर गोलीबारी हुई थी। एक समुदाय के तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया गया था। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना में 29 लोगों को नामजद किया गया था। गांव में घटना के दौरान बनी वीडियो क्लीपिंग के आधार पर भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम व उनके रिश्तेदार अरुण कबाड़ी को भी इस केस में शामिल कर लिया गया। ऐश्वर्य चौधरी व अरुण कबाड़ी भी कई अन्य आरोपियों की तरह सलाखों के पीछे पहुंच गए र्है। पुलिस ने वीडियो क्लीपिंग में बंदूक लेकर भाग रहे युवक को भी चिह्नित कर लिया  है। युवक गांव भोगी  का कार्तिक उर्फ विक्की है। 
विज्ञापन

 ऐश्वर्य के इशारे पर ही कार्तिक ने पेद्दा गांव में बंदूक से गोली चलाई। कार्तिक काफी समय से ऐश्वर्य चौधरी के संपर्क में था। कार्तिक पर लगा मर्डर के एक केस में ऐश्वर्य ने उसकी मदद की थी, तब से कार्तिक का ऐश्वर्य के पास खूब आना जाना हो गया। पुलिस अब कार्तिक की तलाश में जुटी है। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक  कार्तिक का पेद्दा की घटना में बड़ा हाथ रहा है। कार्तिक ने अवैध बंदूक से खूब गोली चलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed