फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Interstate handle up theft

हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह

Fri, 23 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Interstate handle up theft
बिजनौर में पुलिस नेे मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गैंग के आठ बदमाशों को दबोचा है। इस गैंग ने बिजनौर के माउंट लिट्रा स्कूल में भी 14 लाख रुपये कीमत की 48 सोलर प्लेट चोरी की थी। पुलिस ने चोरों से एक कैंटर, दो तमंचे और छह चाकू भी बरामद किए हैं। एक चोर को पहले ही शाहजहांपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग के तीन सदस्य अभी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह पुलिस की सूचना पर नगीना रोड पर एक कंटेनर का पीछा कर उसे रुकवाया। कंटेनर में आठ व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और छह चाकू बरामद किए। पुलिस ने आठों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने 29 सितंबर की रात माउंट लिट्रा स्कूल से 48 सोलर प्लेट चोरी करने की बात बताई।
विज्ञापन


 एसपी सुभाष सिंह बघेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने नाम जिला पीलीभीत  के थाना बीसलपुर के गांव बझखेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर वेदपाल और रामदीन, थाना न्यूरिया के गांव पकड़िया निवासी अंकित, जिला रामपुर के थाना स्वार के  गांव नानकार निवासी फरमान, थाना सिविल लाइन के गांव अलीनगर निवासी इमरान, जिला बरेली के थाना फरीदपुर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी सुभाष, थाना भूता के गांव उदयपुर निवासी बृजेश व बिहार के जिले सिवान के थाना बुधरिया के गांव हरदीया निवासी अशोक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग का लीडर हिस्ट्रीशीटर वेदपाल है। वेदपाल कहीं चोरी करने से पहले साथियों के साथ कुछ दिन तक रेकी करता है।  इसके बाद पूरी प्लानिंग कर चोरी को अंजाम दिया जाता है। गैंग के सदस्य ढाबे आदि पर खड़े बड़े वाहनों से तेल भी चुराते हैं। पुलिस ने गैंग के पास से आठ लाख कीमत की 28 सोलर प्लेट, एक आयशर कैंटर, दो तमंचे व छह चाकू बरामद  किए हैं। एसपी ने पुलिस टीम में शामिल शहर कोतवाल अजय  गौतम, सर्विलांस सेल प्रभारी नरेश त्यागी, एसएसआई जसपाल सिंह, एसआई चंद्रकांत यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि को पांच हजार रुपये का नगद इनाम देने  की घोषणा की है।



बिजनौर। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक कंटेनर में सवार अंतरराज्यीय गैंग के आठ चोरों को पकड़ा है। चोरों ने बिजनौर के माउंट लिट्रा स्कूल से करीब 14 लाख रुपये कीमत की 48 सोलर प्लेट चोरी की थीं। पुलिस ने चोरों के पास से 28 सोलर प्लेट सहित दो तमंचे और छह चाकू भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed