{"_id":"5b2fe6274f1c1bf46e8b964a","slug":"improper-drug-recovered-on-medical-store-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापा नकली दवा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर छापा नकली दवा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में औषधि निरीक्षकों के संयुक्त टीम ने मानियावाला में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में नकली दवाइयों और नशे के रूप में प्रयुक्त होने वाले सीरप की हजारों खाली शीशियों को बरामद किया है।
मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक नरेश मोहन ने बताया कि यहां पर मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद ताहिर द्वारा बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए मेडिकल स्टोर चलाने की शिकायत मिल रही थी। रविवार को जब टीम के द्वारा छापामारी की गई तो मेडिकल स्टोर संचालक की पोल खुल गई। बताया गया कि मेडिकल स्टोर स्वामी नकली दवाएं बेच कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। बिजनौर के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने आरोपी मेडिकल स्टोर स्वामी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट कायम कराई। मामले की विस्तृत रिपोर्ट से आयुक्त को भी अवगत कराया जा रहा है। टीम में औषधि निरीक्षक मुरादाबाद नरेश मोहन दीपक, औषधि निरीक्षक रामपुर अनुरोध कुमार, औषधि निरीक्षक बिजनौर आशुतोष मिश्रा शामिल रहे।
उधर, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने औषधि निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।