फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband and his three companions feared rape

पति और उसके तीन साथियों पर दुष्कर्म की आशंका

Sat, 09 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Husband and his three companions feared rape
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में महिला को घर में उसके पति ने अपने तीन साथियों के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुबह जब विवाहिता की बेहोशी टूटी, तो वह जंगल में थी। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए पति व तीन अज्ञात  के खिलाफ महिला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी थाना चांदपुर के एक गांव में करीब छह साल पहले हुई थी। विवाहिता के मुताबिक उसका शराबी पति व अन्य ससुराल वाले आए दिन उससे मारपीट करते थे तथा दहेज भी मांगते थे। आरोप है कि उस पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी भी देते थे। उसने अपने पति के खिलाफ महिला हेल्पलाइन 1090, 100 नंबर के अलावा एसपी के फोन पर भी शिकायत की थी। ससुराल वालों ने उससे आगे मारपीट न करने की बात कहते हुए चांदपुर में एक कॉलोनी में कमरा दिला दिया। हालांकि उसका पति फिर भी उससे मारपीट करता रहा। शुक्रवार को वह डीएम व एसपी से मिली थी। 
विज्ञापन

उसने अपने पति से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने उसे महिला थाने भेज दिया। उसके पति को बुलाया गया तो वह थाने में नहीं आया। इस पर उसे महिला थाने से वापस भेज दिया गया। पीड़िता के अनुसार शाम को उसका पति अपने तीन साथियों के साथ कमरे पर आया और उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्ंिक में पीकर वह बेहोश हो गई। सुबह को जब बेहोशी टूटी तो वह जंगल में थी और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। पीड़िता ने पति व उसके अज्ञात साथियों द्वारा द्वारा उससे दुष्कर्म की आशंका जताते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। उसने महिला थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed