{"_id":"579ba8554f1c1bf56e21e4f1","slug":"htyabhiyukt-prize-granted-remand-of-munir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याभियुक्त इनामी मुनीर का रिमांड मंजूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याभियुक्त इनामी मुनीर का रिमांड मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी तंजील अहमद के हत्यारोपी मुनीर को बिजनौर कोर्ट में पेशी पर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना के हत्यारोपी मुनीर को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिजनौर लाई। मुनीर को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मुनीर का 14 दिन का ज्यूडीशियल कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है। मुनीर को 11 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिजनौर जेल भेज दिया गया है।
स्योहारा से शादी समारोह से दो अप्रैल को कार से सहसपुर घर लौटते वक्त एनआईए अफसर तंजील अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी फरजाना भी गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करीब दो सप्ताह बाद तंजील की पत्नी फरजाना की दिल्ली के एम्स में मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में मुनीर का नाम सामने आया था। पुलिस ने मुनीर के साथी रैय्यान, जैनी को गिरफ्तार कर इस केस का खुलासा किया था। मुनीर का एक साथी तंजीम भी पकड़ा गया था। पुलिस व एनआईए समेत कई टीम मुनीर की तलाश में जुटी थी। एसटीएफ नोएडा ने मुनीर को 28 जून को दबोच लिया था, तब से दिल्ली पुलिस ने कई वारदातों में मुनीर को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले रखा था।
स्योहारा व धामपुर पुलिस को मुनीर का बी वारंट मिलने के बाद भी मुनीर रिमांड पर नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को स्योहारा पुलिस ने मुनीर का फिर से बी वारंट लिया था। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से मुनीर को बी वारंट पर भारी सुरक्षा के बीच लेकर सुबह करीब दस बजे बिजनौर कोर्ट पहुंची। स्योहारा समेत कई थानों की पुलिस भी कोर्ट पहुंच गई।
विज्ञापन
सीजेएम अपर्णा पांडे की कोर्ट में मुनीर को पेश किया गया। वहां स्योहारा पुलिस ने तंजील व उनकी पत्नी फरजाना हत्याकांड व धामपुर पुलिस ने पीएनबी की कैश वैन से 90 लाख की लूट में मुनीर का ज्यूडीशियल कस्टडी रिमांड मांगा। काफी देर बहस होने के बाद मुनीर को न्यायिक हिरासत में 11 अगस्त तक बिजनौर जेल भेज दिया गया। स्योहारा पुलिस तंजील व फरजाना मर्डर व धामपुर पुलिस पीएनबी की कैश वैन लूट के मामले में मुनीर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड पर लेने से पहले पुलिस जेल में मुनीर का बयान लेगी और उसके बाद कोर्ट में रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी।
मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब
ब्लू कलर की टी शर्ट व लोअर के साथ हवाई चप्पल पहने मुनीर को दिल्ली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए बस से उतारा तो उसके चेहरे पर चिंता की जरा भी लकीर दिखाई नहीं दी। उसने अपनी टी शर्ट के कॉलर खड़े कर रखे थे। पुलिस वालों के साथ वह सीजेएम कोर्ट चला गया। सीजेएम कोर्ट में काफी देर रहने के बाद मुनीर को फिर से पुलिस वापस बस में बैठाकर जेल ले गई। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने मुनीर से सवाल किए पर उसने कोई जवाब नहीं दिया।
मुनीर को देखने के लिए जुटी भीड़
हत्यारोपी मुनीर को देखने के लिए कोर्ट में भारी भीड़ लगी रही। पुलिस भीड़ को खदेड़ती रही। वहीं, बिजनौर पुलिस कोर्ट परिसर में मुनीर की सुरक्षा में मुस्तैद रही।